पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए पिगी बैंक स्कूल ले आया बच्चा

बाढ़ पीड़ितों के लिए पिगी बैंक स्कूल ले आया बच्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्बनएस्टेट स्थित एमजीएन स्कूल में पढ़ने वाला गुरजुगाद सिंह सोमवार को स्कूल पहुंचा तो हाथ में उसका पिगी बैंक था। क्लास टीचर रुपिंदर कौर से बोला ये मेरा पिगी बैंक है, इसमें 500 रुपए हैं और मुझे कश्मीर भेजने हैं। टीचर रुपिंदर कौर गुरजुगाद सिंह को प्रिंसिपल जतिंदर सिंह के पास ले गईं।

प्रिंसिपल सिंह ने पूछा कश्मीर को क्यों देने हैं पैसे? गुरजुगाद सिंह बोला वहां मैं पिछले साल मम्मी-पापा के साथ घूमने गया था, टीवी में देखा कि वहां बाढ़ आई है। मुझे पिगी बैंक से कार लेनी थी। मैंने सोचा, कारें तो बहुत हैं, ये पैसे कश्मीर भेज दो। प्रिंसिपल जतिंदर सिंह ने मां नवनीत कौर को बुलाया तो उन्होंने कहा कि वह पिगी बैंक कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को देने के जिद लगाए बैठा था। नवनीत कौर एमजीएन में टीचर हैं।

गुरजुगाद सिंह।