पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद से पूछेंगे स्ट्रीट लाइट कर्मचारी कोई कंप्लेंट तो नहीं

पार्षद से पूछेंगे स्ट्रीट लाइट कर्मचारी- कोई कंप्लेंट तो नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसी पार्षद ही आए|जोन-4 कीमीटिंग में 12 पार्षद पड़ते हैं, लेकिन इनमें से सुशील रिंकू, मेजर सिंह, तरसेम लखोत्रा, पवन कुमार और विपन कुमार ही पहुंचे, जबकि अकाली पार्षद परमिंदर कौर पन्नू, प्रवेश टांगड़ी, कस्तूरी लाल, दर्शन लाल भगत के अलावा कांग्रेसी पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नहीं पहुंचे।

ठेकेदारने कहा-पेमेंट देते नहीं, काम कहां से हों|ठेकेदार राजकुमार लुथरा का कहना है कि नगर निगम से उन्हें समय पर पेमेंट नहीं मिल रही है। इसी कारण उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। अगर उन्हें समय पर पेमेंट मिलती रहे तो वह सभी लाइटों को तुरंत ठीक करवाएंगे। तब भाटिया ने कहा कि ठेकेदार को महीने के महीने पेमेंट दी जाए। इसके लिए वह हर महीने इलाके के पार्षदों से सर्टिफिकेट लें और उसके बाद निगम से पेमेंट लें। पार्षद संतुष्ट हों तो तुरंत पेमेंट मिलेगी।

30वार्ड लेने पर एतराज|कमेटी केसदस्यों ने ठेकेदार को एक साथ 30 वार्ड दिए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि 30 वार्ड किसी एक ठेकेदार को देना ठीक नहीं है। वह अकेले इतने वार्ड कैसे संभाल सकते हैं। इसके एक ठेकेदार को 1-2 जोन से ज्यादा का काम दिया जाए। इसी कारण लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। वह इतने बड़े एरिया का रखरखाव नहीं कर पाता है।

15दिन में जलेंगी मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग की लाइटें|दो सालसे बंद पड़ी मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग की लाइटें भी 15 दिन में जल उठेंगी। लेकिन सभी नहीं। उन्हें लाइटों को ठीक किया जाएगा, जोकि तुरंत ठीक हो सकती हैं। बाकी के लिए निगम हाउस में प्रस्ताव रखा जाएगा। इस सड़क पर सीवरेज डाले जाने के कारण इसे बंद किया गया था। वहां अब सीवरेज डल चुका है और उसके बावजूद पार्षदों को कहना है कि लाइटें बंद पड़ी हैं।

वार्ड-49में खास ध्यान दें ठेकेदार| भाटियाने कहा कि वार्ड -49 के पार्षद श्रवण ग्रोवर के निधन के बाद वहां कोई विकास काम नहीं हो रहा है। इस वार्ड की तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है। स्ट्रीट लाइट की वहां कोई समस्या रहे। इसलिए वहां टीमें लगाकर सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाई जाएं।

स्ट्रीट लाइट कमेटी ने लिए फैसले

{ हर तीन दिन बाद ठेकेदार के कर्मचारी वर्दियां पहन कर पार्षदों के पास जाएंगे। उनसे शिकायत पूछेंगे और उसे ठीक करेंगे।

{ 35 सौ स्टीकर छपवाए जाएंगे , जिन पर कंप्लेंट सैल के नंबर लिखे होंगे। यह स्टीकर सभी खंभों पर लगा