पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचएससी की डायरेक्टर डॉ. बराड़ ने किया सिविल अस्पताल का दौरा

पीएचएससी की डायरेक्टर डॉ. बराड़ ने किया सिविल अस्पताल का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबहेल्थ सिस्टम काॅर्पोरेशन की डायरेक्टर डॉ. जीके बराड़ ने सिविल अस्पताल का दौरा कर कंडम सामान की जांच की। उन्होंने सुबह मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कैलाश कपूर के साथ मीटिंग करके कंडम सामान की जानकारी और रिपोर्ट तैयार करके भेजने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने स्टोर, बेसमेंट और अलग-अलग वार्डों में पड़े कंडम सामान की रिपोर्ट मांगी। जिसे वह इसको एमडी काॅर्पोरेशन को भेजेंगी, जिसके बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट को नीलामी के लिए हिदायतें जारी होगी। इस समय सारे सामान की बुक वैल्यू 70 लाख के करीब बताई जा रही है। कंडम सामान की रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ उन्होंने मरीजों का हाल भी जाना और उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।