पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला योजना कमेटी ने की केंद्रीय स्कीमों के फंड लाने की तैयारी

जिला योजना कमेटी ने की केंद्रीय स्कीमों के फंड लाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलायोजना कमेटी के चेयरमैन और अकाली जत्था प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने सोमवार को केंद्रीय और राज्य सरकार की अलग-अलग स्कीमों के तहत फंड्स की जानकारी ली है। इसी दौरान अनुसूचित सब प्लान और केंद्र सरकार के विशेष सहायता प्लान पर चर्चा हुई। जिले के विभिन्न विभागों के अफसरों से कहा है कि उक्त प्लान के तहत जो भी काम अपने-अपने क्षेत्र में करने जा रहे हैं। उनकी रिपोर्ट दें। अगली मीटिंग 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगी।

चन्नी ने डीसी आफिस में उक्त बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि सरकार की जितनी भी सहायता स्कीमें हैं, उनका लाभ लेने में ढील बरती जाए। इसी बैठक में शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि अल्प संख्यक कैटेगरी की स्कॉलरशिप में साल 2013-14 में 3784 लाभ लेने वालों को 2 करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपए बांटे गए हैं। सामजिक सुरक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल बुढ़ापा पेंशन स्कीम के तहत 1 करोड़ 10 लाख 87 हजार रुपए बांटे गए हैं।