- Hindi News
- पेंडू मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर दिया धरना
पेंडू मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर दिया धरना
जालंधर|पेंडू मजदूरयूनियन ने मांगों को लेकर कंपनी बाग चौक में नारेबाजी करते हुए ब्लॉक विकास एंड पंचायत आफिसर जालंधर वेस्ट के दफ्तर के बाहर धरना दिया। यूनियन के जिला प्रधान हंस राज प्रभवा और जनरल सेक्रेटरी कश्मीर सिंह ने कहा कि उनकी मांगें हैं कि पंचायती फालतू जमीन को दलितों बेजमीनी लोगों के बीच बांटा जाए, मजदूरों को रिहायश के लिए 10-10 मरले के प्लांट अलाट किए जाए, मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपए प्रति मकान के लिए दिए जाए, गांवों में टायलेट बनाए जाए, मनरेगा के तहत गांवों में पूरा साल काम दिया जाए यदि काम नहीं है, तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, बुढ़ापा और विधवा पेंशन 250 से बढ़ाकर 2000 रुपए की जाए, नीले कार्ड सभी जरूरतमंदों को बांटे जाए और रसोई का सारा सामान राशन डिपो से ही मिलना चाहिए।