पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनेस्थेटिस्ट, सुपर स्पेशलिस्ट्स और मेडिसिन स्पेशलिस्ट टीमें जीती

एनेस्थेटिस्ट, सुपर स्पेशलिस्ट्स और मेडिसिन स्पेशलिस्ट टीमें जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएमएकी एनुअल स्पोर्ट्स मी हंसराज स्टेडियम में चल रही है। नाइट में क्रिकेट मुकाबले कराए गए। सोमवार को तीन मुकाबले हुए। एनेस्थेटिस्ट ने पीडियाट्रिशियन को, सुपर स्पेशलिस्ट्स ने ईएनटी को और मेडिसिन वालों ने रेडियोलॉजिस्ट की टीम को हराया। पहले मैच में पीडियाट्रिशियन ने पहले खेलते हुए छह ओवर में 46 रन बनाए। एनेस्थेटिस्ट ने आखिरी बॉल पर सिक्स मारकर मैच जीता।

दूसरे मैच में सुपर स्पेशलिस्ट ने 53 रन बनाए। ईएनटी 28 रन पर आलआउट हो गई। तीसरे मैच में मेडिसिन डॉक्टर्स ने रेडियोलॉजिस्ट्स का हराया।

कमेंटरी डॉ. योगेश्वर सूद ने की। टूर्नामेंट में पीडियाट्रिक्स टीम से डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. रोहित चोपड़ा, डॉ. जतिंदर, डॉ. संजय वधवा, डॉ. पंकज, एनेस्थेटिस्ट टीम की तरफ से डॉ. अनीश भगत, डॉ. संजीव सूद, डॉ. अशोक, डॉ. अभिषेक, डॉ. गुरदेव सिंह टूर, सुपर स्पेशलिस्ट्स टीम से डॉ. अतुल खुल्लर, डॉ. दविंदर पनवर, डॉ. जे सचदेवा, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. भरत गुप्ता और डॉ विवेक चंदेल, ईएनटी टीम से डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. विनय भगत, डॉ. कमल किशोर और डॉ. सुखविंदर, मेडिसिन से डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. मनीष खुराना, डॉ. चंदर बोहरी, डॉ. समीर मल्होत्रा और डॉ. धीरज भाटिया, रेडियोलोजिस्ट्स टीम से राजीव मिगलानी, डॉ. राहुल चोपड़ा, डॉ. संजीव, डॉ. सतविंदर, डॉ. निशांत गुप्ता और डॉ. संदीप अरोड़ा शामिल रहे।

डॉ. विनोद बग्गा फील्डिंग करते हुए।

बैटिंग करते डॉ. भरत।

शॉट लगाते डॉ. गुरदीप तूर।