- Hindi News
- डीएमयू शेड में हड़ताल खत्म, पांच हजार मिलेगा वेतन
डीएमयू शेड में हड़ताल खत्म, पांच हजार मिलेगा वेतन
जालंधर|डीएमयू शेडमें ठेके के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। अब उन्हें 5000 रुपए वेतन दिया जाएगा।
सोमवार को सीनियर डीएमई रमनीक सिंह की देखरेख में ठेकेदार और सफाई कर्मियों के बीच समझौता हुआ जिसमें तय हुआ कि सफाई कर्मियों की समस्याओं को उठाने के लिए उनका एक प्रधान होगा। दक्ष को प्रधान बनाया गया। इसके अलावा अब प्रत्येक महीने की दस तारीख को उनको वेतन दिया जाएगा। दक्ष ने बताया कि लिखित समझौते की कापी मिलने पर थाने से शिकायत वापस ली जाएगी।