- Hindi News
- स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी ने एसडीएम नकोदर को दिया मांगपत्र
स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी ने एसडीएम नकोदर को दिया मांगपत्र
जालंधर | स्त्रीमुलाजिम तालमेल कमेटी पंजाब के आह्वान पर नकोदर में जिला इकाई की मीटिंग कर महासचिव सुरिंदर कौर सहोता की अध्यक्षता में कामकाजी महिलाओं के हक के लिए एसडीएम नकोदर को मांग पत्र दिया। अवतार कौर ने कहा कि हर तरह की स्त्री वर्कर मिड डे मील वर्कर, पार्ट टाइम सिलाई, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, एनआरएचएम अधीन नर्सें, टीचरों की रैगुलर ग्रेड पर भर्ती हो, सरकारी मुलाजिमों की तरफ अचनचेत छुट्टी की सहुलियत दी जाए। यहां बलवीर कौर, रछपाल कौर, कुलजीत कौर, मनजीत कुमारी, मोनिका, गुरपाल कौर, निर्मला कौर, पीएसएसएफ के जिला सचिव तीर्थ सिंह बासी, बलजीत सिंह, बादल सहोता थे।