पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालिया तीक्ष्ण मनभेद

कालिया-तीक्ष्ण मनभेद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालिया-तीक्ष्ण मनभेद

नॉथदेहाती केप्रधान अरुण शर्मा जालंधर से विधायक मनोरंजन कालिया के खासमखास हैं। वहीं इस जिले में पूर्व प्रधान शिव दर्शन और राजीव पांजा, दो ऐसे नेता हैं जो पार्टी में अपना कद रखते हैं। शिव दर्शन के बारे में कहा जाता है कि वह तीक्ष्ण सूद के चहेते हैं। मनोरंजन कालिया और तीक्ष्ण सूद के बीच मनभेद होने को भी लिस्टों में देरी की वजह माना जा रहा है।



साउथदेहाती केप्रधान दीपक शर्मा को जिला प्रधान बनने में बहुत लंबा संघर्ष करना पड़ा है। शाहकोट से भाजपा के कद्दावर नेता तरसेम मित्तल ने इस जिले में अपने कद का कोई नेता उठने ही नहीं दिया और अब दीपक शर्मा प्रधान हैं। इस जिले की घोषित तीन मार्केट कमेटियों में से मात्र एक नूरमहल में ही भाजपा का उप-चेयरमैन बनना है। उसकी भी घोषणा लटक गई है। अब इसके पीछे कारण लिस्ट में हुई देरी है अथवा गुटबाजी पर एक बात साफ है कि पार्टी के नेताओं का मनोबल जरूर गिरा है।