- Hindi News
- सीनियर डीसीएम आए, हेल्थ इंस्पेक्टर से कहा 2 अक्टूबर से पहले सफाई कराओ
सीनियर डीसीएम आए, हेल्थ इंस्पेक्टर से कहा- 2 अक्टूबर से पहले सफाई कराओ
जालंधर | सिटीरेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर बाद सीनियर डीसीएम रोशन सिंह बिना सूचना के स्टेशन पर साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक से निरीक्षण शुरू किया जो सर्कुलेटिंग एरिया में जाकर खत्म हुआ। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन और पांच के कई हिस्सों में उन्हें गंदगी नजर आई। उन्होंने हेल्थ इंस्पेक्टर हारून खान को दो अक्टूबर से पहले स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। स्टेशन अधीक्षक एसएस वालिया को सर्कुलेटिंग एरिया में मनमानी तरीके से खान-पान की रेहड़ियां लगाने वाले लोगों को हटाया जाए। मालूम हो कि दो अक्टूबर को रेलवे की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उधर सीनियर डीएमई आरएस गुप्ता ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां पर साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीएमआई जसवंत सिंह, सीडीओ उपकार वशिष्ठ समेत कई अन्य आफिसर उपस्थित रहे।