- Hindi News
- पंजाब सरकार ने एससी स्कीम के 400 करोड़ हड़पे : चौधरी
पंजाब सरकार ने एससी स्कीम के 400 करोड़ हड़पे : चौधरी
कहा- सरकार केंद्र से पैकेज मांगे और चार हजार करोड़ दलितों के विकास पर खर्च करे
भास्करन्यूज | जालंधर
पूर्वस्थानीयनिकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह ने राज्य सरकार पर दलितों के विकास स्कीम के चार हजार करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार ने सात सालों में 3500 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं किए। इससे पहले पांच सौ करोड़ रुपए कांग्रेस सरकार स्पेशल कंपोनेंट में रखकर गई थी। दलितों के उत्थान को यह फंड खास तौर पर बनाया गया था। ताकि दलितों को पैंशन, शगुन और अन्य लाभ दिए जा सकें। पोस्ट मैट्रिक स्कीमों का भी पिछले साल का आधा पैसा ही दिया है। इस साल अभी पैसा दिया नहीं है। सरकार केंद्र से पैकेज मांगे और उसमें चार हजार करोड़ दलितों के विकास पर खर्च करें। इसके अलावा बिना हेरफेर किए आरक्षण नीति लागू करे। वहां गुरदासपुर के विधायक रूमाल चंद, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन चौधरी सुरिंदर सिंह, वीरेंद्र शर्मा, एडवोकेट रजनीश सहोता, पार्षद सुशील रिंकू, पार्षद पवन कुमार भी थे।
यूनिवर्सिटियोंमें चेयर खत्म कर रही सरकार : पंजाबसरकार ने विभिन्न यूनिवर्सिटियों में भगवान वाल्मीकि, श्री गुरु रविदास और डॉ. भीम राव अंबेडकर चेयर को खत्म कर दिया है। फंड नहीं दिया जा रहा है। सरकारी कॉलेजों के 1900 लेक्चररों के पद भरे जाएं और 20 हजार पदोन्नतियों का बैकलॉग खोला जाएं।
चौधरी जगजीत सिंह की प्रेस कांफ्रेस के बाद पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान किट्टू ग्रेवाल की प्रेस कांफ्रेंस थी। प्रेस क्लब के बाहर दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले।