- Hindi News
- जिंदा बच्चे को मरा घोषित करने की जांच शुरू
जिंदा बच्चे को मरा घोषित करने की जांच शुरू
जालंधर | सिविलअस्पताल में सांप से डंसे जिंदा बच्चे को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू हो गई। सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कैलाश कपूर को जांच सौंपी। एक सप्ताह में रिपोर्ट को कहा है। बच्चे के परिजन भी सिविल सर्जन से मिले। डाॅ. बस्सन ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है। नब्ज 140 है। उन्होंने वार्ड के दूसरे मरीजों का भी हाल जाना।