पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी से डॉक्यूमेंट लेकर लौटी एमएचआरडी की जांच टीम

एनआईटी से डॉक्यूमेंट लेकर लौटी एमएचआरडी की जांच टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईटीमेंएमएचआरडी से आई जांच टीम बुधवार को डॉक्यूमेंट लेकर लौट गई। टीम ने डायरेक्टर प्रो. एसके दास से कई सवाल-जवाब किए। इसमें एनआईटी में नियुक्तियों के दौरान बरती अनियमितता को लेकर टीम ने आपत्ति जताई है। नॉन टीचिंग स्टाफ में साठ साल के ऊपर के लोगों की कांट्रेक्ट बेस पर हुई भर्तियों पर भी सवाल किया गया। डायरेक्टर डॉ. दास कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। पूर्व रजिस्ट्रार अजीत सिंह के हटाने के बाद चेयरमैन अनिल काकोदकर ने डिसाइड किया था कि अब प्रोफेसर को ही रजिस्ट्रार बनाया जाएगा। इसके चलते प्रो. बीएस कैंथ को रजिस्ट्रार बनाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें हटाकर एसोसिएट प्रोफेसर एसएस बेदी को रजिस्ट्रार बना दिया। इस पर भी टीम ने सवाल किए। बिना एप्रूवल के डायरेक्टर के विदेश जाने के मामले, डाॅ. एमके झा को डीन और हेड बनाए जाने के मामले पर भी पूछताछ हुई। इस पर उन्होंने कहा कि कोई दूसरा टीचर चार्ज लेने के लिए तैयार ही नहीं है। टीम वापस चली गई है। उधर, डायरेक्टर प्रो. एसके दास दिल्ली में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में होने वाली एनआईटी काउंसिल की मीटिंग में भाग लेने रवाना हुए हैं। इसमें पूरे देश के एनआईटीज डायरेक्टर शामिल हो रहे हैं।