- Hindi News
- नाबालिग लड़की के अपहरण में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के अपहरण में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
जालंधर | चरणजीतपुरासे कुछ दिन पहले अगवा नाबालिग लड़की के मामले में थाना दो पुलिस ने बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बस्ती गुजां के राकेश वर्मा के रूप में हुई है। राकेश पर केस में साजिश रचने का आरोप है। राकेश का बेटा कार्तिक कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया था। थाना दो के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि सात सितंबर को चरणजीतपुरा की रहने वाली युवती बस्ती गुजां में ट्यूशन पढ़ने गई थी।
वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने बस्ती गुजां में ज्वेलरी बॉक्स बनाने वाले फैक्ट्री मालिक राकेश के बेटे कार्तिक पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। तब से कार्तिक युवती का कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिन पहले उनकी टॉवर लोकेशन गोपाल नगर की आई। वहां कार्तिक के रिश्तेदार रहते हैं। उसके बाद ही पिता राकेश की भूमिका सामने आई।
कािर्तक