- Hindi News
- सतलुज फिलिंग स्टेशन पर एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल लांच
सतलुज फिलिंग स्टेशन पर एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल लांच
जालंधर | इंडियनऑयल कार्पोरेशन की तरफ से बीएसएफ चौक के नजदीक सतलुज फिलिंग स्टेशन में ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल रीलांच किया गया। पैट्रोल में इंजन प्रोटेक्शन के लिए फ्रेक्शन बूस्टर, ज्यादा माइलेज, स्मूद ड्राइविंग, कम मेंटिनेंस कोस्ट मिलेगी। इसका प्रति लीटर दाम नॉर्मल पैट्रोल से 2.52 रुपए अधिक होगा। पहले दिन ही एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल डलवाने के लिए लोगों की भीड़ दिखी।