- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन ने यज्ञ कर 18 राज्य बनाए थे
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञ कर 18 राज्य बनाए थे
जालंधर | अग्रवालयूथ विंग पंजाब ने वीरवार को महाराज अग्रसेन जयंती मनाई। गुरुगोबिंद सिंह एवेन्यू के महाराजा अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा आरती पूजा की गई। अग्रवाल सभा जालंधर के प्रधान सुभाष अग्रवाल, उप प्रधान यश गुप्ता और पंजाब अग्रवाल मंच के प्रधान अशोक गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला।
अग्रवाल यूथ विंग के प्रधान मनोज अग्रवाल ने बताया कि आज से लगभग 5200 साल पहले महाराजा अग्रसेन ने अपने 18 राजकुमारों के नाम 18 यज्ञ करवाए। 18 राज्य बना लोकतंत्र स्थापित किया। 18 गोत्र बना अग्रवाल समाज को देश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। अग्रवाल यूथ विंग के चेयरमैन राजन गुप्ता और अग्रवाल वैश्य संगठन के प्रधान अविनाश गुप्ता ने बताया कि 18 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन पार्क न्यू लक्ष्मीपुरा टांडा रोड में अग्रसेन जयंती पर विशाल समागम कराया जाएगा। इसमें अग्रवाल समाज के सभी संगठन शामिल होंगे। यहां समीर गुप्ता, अमित अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सलिल गुप्ता, सचिन गुप्ता, सौरव मित्तल, संजीव गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सुनीत गुप्ता, प्रमोद बंसल, नरिंदर गुप्ता, पवन सेतिया, सचिन मित्तल, विजय गुप्ता, राजीव बंसल, अनिल जैन, पुनीत जैन और अशोक कुमार भी थे।