- Hindi News
- श्री आनंदपुर साहिब के 350 साल संपूर्णता दिवस पर निकला खालसा मार्च का जालंधर में स्वागत
श्री आनंदपुर साहिब के 350 साल संपूर्णता दिवस पर निकला खालसा मार्च का जालंधर में स्वागत
जालंधर | श्रीआनंदपुर साहिब के 350 साल संपूर्णता दिवस को समर्पित विशाल खालसा मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से निकल कर वीरवार दोपहर शहर पहुंच गया था। यहां पहुंचने पर सिख संगठनों की तरफ से जगह-जगह सम्मान किया गया। यह मार्च पहली बार शहर के अंदरुनी हिस्से से निकला। मार्च में 60 से ज्यादा कारें दो बसें में संगत शामिल थी। इनमें हर तरफ केसरियां ध्वज लहरा रहे थे। शहर में मार्च का प्रबंध देखरेख सिख एक्शन कमेटी की तरफ से की गई। नगर कीर्तन मकसूदां चौक, वर्कशाप चौक, कपूरथला चौक, नहरपुली से गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव बस्ती मिट्ठू, गुरुद्वारा गुरु नानक देव नगर, गुरुद्वारा आदर्श नगर, झंडियांवाला पीर चौक, वालिया कार बाजार, गुरुद्वारा अशोक नगर, गुरुद्वारा आसा पूरण दयाल नगर में आधे घंटे का स्टे किया। यहीं भाई बलदेव सिंह बडाला हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई गुरबख्श सिंह और बीबी जगीर कौर ने संगत को संबोधन कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
मार्च में ज्ञानी मल सिंह तख्त श्री केसगढ़ साहिब, भाई बलविंदर सिंह, हजूरी रागी भाई करनैल सिंह, भाई करनैल सिंह, इकबाल सिंह, बचित्र सिंह, भाई सुखबीर सिंह खडूर साहिब, भाई सिमरनजीत सिंह, भाई अमनदीप सिंह सहित सिख एक्शन कमेटी के नरिंदर सिंह लक्की, आईएस बग्गा, त्रिलोक सिंह राजू, विक्की खालसा, गुरचरण सिंह मिट्ठू, हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह नीटू, तेजिंदर सिंह परदेसी, जोगिंदर सिंह जोगी, गुरचरन सिंह मिंटू, दलेर सिंह, महिंदर सिंह, ज्ञान सिंह, सुरजीत सिंह, भगत सिंह, प्रीतम सिंह, पार्षद गुरचरण सिंह, दलेर सिंह थे।