- Hindi News
- अब्दुल कय्यूम बने ऑल इंडिया सलमानी कांफ्रेंस के जिला प्रधान
अब्दुल कय्यूम बने ऑल इंडिया सलमानी कांफ्रेंस के जिला प्रधान
जालंधर | आलपंजाब जमात-ए-सलमानी की तरफ से ऑल इंडिया सलमानी कांफ्रैंस हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रधान खैरुल बशर सलमानी ने की। खुर्शीद सलमानी ने कहा कि कांफ्रैंस का मकसद पिछड़े मुस्लिमों को बेहतर सहुलियत तरक्की के लिए काम कर उनकी हर समस्या का हल करवाना है। स्टेज संचालन प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने किया। जमात-ए-सलमानी का पुनर्गठन करते हुए ऑल इंडिया के प्रधान खैरुल बशर ने पंजाब बाडी को चंडीगढ़ का प्रधान खुर्शीद अली सलमानी, जिला जालंधर प्रधान अब्दुल कय्यूम सलमानी, महासचिव शहजाद सलमानी, कैशियर तस्लीम सलमानी, पटियाला के प्रधान फुरकान सलमानी, सचिव नानू सलमानी, लुधियाना के प्रधान नाजिम सलमानी, सचिव इरफान सलमानी, पंजाब के महासचिव अयाज सलमानी मैक्स, कैशियर दिलशाद सलमानी, चेयरमैन इरशाद सलमानी, हाफिज फुरकान सलमानी को बनाया।