पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेविएट में फ्रेशर पार्टी ‘फिएस्टा 2014’

डेविएट में फ्रेशर पार्टी ‘फिएस्टा-2014’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डेविएटमें एनुअल फ्रेशर पार्टी फिएस्टा : 2014 आयोजित की गई। इसमें डॉ. सोनिया चावला, एचओडी(एमबीए) मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुई। प्रवीण कक्कड़, एचओडी (एमसीए), दिनेश कुमार एचओडी (आईटी), नीरू मल्होत्रा एचओडी (ईसीई), डॉ. जगरूप सिंह, एसोसिएट प्रो. (ईसीई), गौरव धूरिया एसोसिएट प्रो.(एमई) ने भी प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

प्रवीण कक्कड़ ने कहा कि डेविएट पीटीयू की ओर से साल 2013 के लिए बैस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज चुना गया है। टेक्निकल एजुकेशन में डेविएट एक ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया है। डॉ. सोनिया चावला, ने कहा कि इतने थोड़े समय में इस संस्था ने जो अपनी पहचान बनाई है वह बेमिसाल है। उन्होंने स्टूडेंट्स को टेक्नोक्रेटस और ईमानदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। नीतू घलवात, अर्चना अग्रवाल, गगन कुमार ने जजों की भूमिका निभाई। परिणाम में जसपाल सिंह मिस्टर फ्रेशर और मनी सेठी मिस फ्रेशर चुनी गई। मयंक कालड़ा स्टार आफ ईव सिलेक्ट हुए और वरिंदर सिंह ढिल्लो परफॉर्मर ऑफ डे चुने गए।

डेविएट में फ्रेशर पार्टी के दौरान मयंक कालड़ा स्टार ऑफ ईव बने। -भास्कर

जसपाल बने मिस्टर और मनी सेठी मिस फ्रेशर