- Hindi News
- शाहकोट में दो हादसे, महिला समेत चार जख्मी
शाहकोट में दो हादसे, महिला समेत चार जख्मी
शाहकोट-मलसीयांमुख्य मार्ग और मलसीयां-मकोदर मुख्य मार्ग पर दो सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए।
बुधवार शाम करीब सवा सात बजे शाहकोट-मलसीयां रोड पेट्रोल पंप के पास सफेद रंग की मारुति कार(पीबी08-एसी-0522) और स्विफ्ट डिजायर कार(पीबी08-एए-0085) की टक्कर हो गई। मारुति सवार विजय शर्मा पुत्र मदन मोहन, सुनील पुत्र शाम लाल दोनों वासी जालंधर और स्विफ्ट डिजायर सवार बलविंदर सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी शाहकोट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में दोनों कारों का काफी नुकसान पहुंचा है।
दूसरा हादसा शाम करीब 7.30 बजे मलसीयां-मकोदर मुख्य मार्ग पर हुआ। ऑटो चालक पद रस मसीह पुत्र फजल मसीह अपनी मां बसीरा के साथ जालंधर से दवा लेकर घर लौट रहा था। गांव लदड़ां के पास काफी अंधेरा था। मुख्य मार्ग की साइड पर खड़े ट्रक से बचाव करते समय ऑटो बेकाबू हो गया। हादसे में मां-बेटा जख्मी हो गए।
शाहकोट-मलसीयां मुख्य मार्ग और मलसीयां-मकोदर मुख्य मार्ग पर दो सड़क हादसे। सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा है।