बसपा की नई कार्यकारिणी बनेगी
जालंधर. पंजाबबसपा के नए प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी 16 सितंबर को प्रदेश बसपा दफ्तर जालंधर में मीटिंग करेंगे। इसमें पंजाब स्तरीय कार्यकारिणी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रधान बनने के बाद करीमपुरी शनिवार को जब फगवाड़ा पहुंचे तो जालंधर से बड़ी संख्या में वर्कर उनके स्वागत के लिए गए हुए थे। यहां पर करीमपुरी ने कहा कि इस बार की कार्यकारिणी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मौका दिया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने डॉ. राम गोपाल जाटव को पंजाब प्रभारी के ओहदे से हटाकर जेएंडके में लगा दिया है। पंजाब में बतौर कोआर्डिनेटर प्रकाश भारती को लगाया गया है।