पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी ने टीआरपी में हॉकी को पीछे छोड़ा

कबड्डी ने टीआरपी में हॉकी को पीछे छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के गांवों में खेली जाने वाली कबड्डी आज इंटरनेशनल लेवल पर टीवी चैनलों पर देखी जा रही है। यही कारण है कि हॉकी और बैडमिंटन को पिछाड़कर कबड्डी क्रिकेट के बाद टीवी पर सबसे अधिक लोकप्रिय खेल के रूप में उभर रही है।

हाल ही में आई टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में जहां हॉकी और बैडमिंटन को .03 प्वाइंट मिले हैं वहीं कबड्डी को एक से अधिक अंक मिले हैं जबकि क्रिकेट 1.2 अंक पर है। इससे आयोजकों में काफी उत्साह है। वर्ल्ड कबड्डी लीग के कमिश्नर परगट सिंह का कहना है कि लोगों के बीच कबड्डी को लेकर बहुत अधिक क्रेज है।

लीग के पीआरओ रमन रहेजा का कहना है कि चार हफ्ते में ही पंजाब में कबड्डी की टीआरपी एक अंक से ऊपर पहुंच गई है जबकि पूरे देश में इसकी टीआरपी .05 है, इतना ही नहीं हिंदी भाषी क्षेत्र में इसकी टीआरपी .05 है।

हॉकी इंडिया लीग और इंडियन बैडमिंटन लीग के पूरे सीजन की टीआरपी केवल .03 रही है। हाल में हुई इंडिया-इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज में उसकी टीआरपी 1.2 रही है। अभी तक खेलों में सबसे अधिक टीआरपी आईपीएल की 3.2 रही है। उनका दावा है कि आने वाले दिनों में कबड्डी की टीआरपी और बढ़ेगी।