- Hindi News
- ब्लूमिंग किड्स प्ले वे में सोलो डांस मुकाबले
ब्लूमिंग किड्स प्ले वे में सोलो डांस मुकाबले
जालंधर|ब्लूमिंग किड्सप्ले वे स्कूल तारा सिंह एवेन्यू बस्ती बावा खेल में सोलो डांस कंपीटिशन हुआ। बच्चों ने डांस के माध्यम से भारतीय संस्कृति की महक खूब बिखेरी। हर कोई मंच पर थिरकते नन्हें कालाकारों की अदाएं देख कर मोहित हो रहा था। प्रिंसिपल प्रीति शर्मा और स्कूल डायरेक्टर रोहित सलवान ने बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के इवेंट से ही बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और आत्मविश्वास पैदा होता है।