पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीज बॉडी टेंपल ने फिटनेस के लिए करवाया रेन एरोबिक्स

एबीज बॉडी टेंपल ने फिटनेस के लिए करवाया रेन एरोबिक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शरीर को परफेक्ट रखने के लिए एरोबिक्स जरूरी है। अगर यही एरोबिक्स डीजे, ढोल और रेनवाटर के साथ हो तो मस्ती भी हो जाती है और एक्सरसाइज भी। इसी तरह सिटी के लोग एरोबिक्स करते दिखे ब्य्रू मास्टर में। मौका था एबीज बॉडी टेंपल की ओर से लगाई गई स्पेशल रेन ऐरोबिक्स क्लास का।

अभिमन्यु बजाज और प्रतीक बजाज ने भांगड़ा और ढोल की थाप पर 18 से 40 वर्ष के 150 लोगों को एरोबिक्स करवाया। डीजे तपन ने लाइव म्यूजिक दिया। इसका मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। यहां आवाज पंजाब दी शो की पार्टिसिपेट रह चुकी सिमर के अलावा, दीपक अग्रवाल, राहुल, वरुण अग्रवाल, गीतिका, रसिका चौहान, अक्षय और अमनदीप भल्ला भी पहुंचे थे।