- Hindi News
- मेहरचंद पॉलीटेक्निक का हॉस्टल बना ‘फ्री पॉलीथिन जोन’
मेहरचंद पॉलीटेक्निक का हॉस्टल बना ‘फ्री पॉलीथिन जोन’
मेहरचंद पॉलिटेक्निक के स्टूडेंट्स ने ‘आओ मिलकर कदम बढ़ाए’ मुहिम चलाई।
भास्कर न्यूज|जालंधर
मेहरचंदपॉलिटेक्निकके स्टूडेंट्स ने होस्टल को फ्री पॉलीथिन जोन बनाने का संकल्प लिया था और उसे पूरा भी किया। स्टूडेंट्स ने होस्टल में ‘आओ मिलकर कदम बढ़ाए’ नाम से मुहिम चलाई थी। जागरुकता अभियान चलाते हुए स्टूडेंट्स हर क्लास में गए और दूसरे स्टूडेंट्स को पॉलीथिन के नुकसान और पर्यावरण को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
पॉलीथिन बैग्स को एन्वायरंमेंट फ्रेंडली बैग्स से बदला गया। एक हफ्ते तक कॉलेज कैंपस और हॉस्टल में स्टूडेंट्स की ओर से चलाए गए इस जागरूकता अभियान में होस्टल फ्री पॉलीथिन जोन बन गया है। अभियान का पहला चरण पूरा हुआ। यह जानकारी सारे स्टूडेंट्स को पहल संस्था के संस्थापक प्रो. लखबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान सिर्फ समाज का ही भला नहीं करते बल्कि लोगों को निजी तौर पर भी मदद करते हैं। दयानंद चेतना मंच की प्रेसिडेंट ऊषा किरण चावला ने कहा, अभियान के दूसरे चरण में कॉलेज कैंपस को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। प्रिंसिपल जगरूप सिंह ने कहा, दयानंद चेतना मंच और हॉस्टल स्टूडेंट्स के इस प्रयास के लिए सराहना की।