- Hindi News
- एपीजे स्टूडेंट्स ने स्लम एरिया में बताया एजुकेशन का महत्व
एपीजे स्टूडेंट्स ने स्लम एरिया में बताया एजुकेशन का महत्व
जालंधर|एपीजे आईएमटीके लिटरेसी क्लब ने जालंधर, नकोदर और आदमपुर के स्लम एरिया में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। 50 स्टूडेंट्स ने इस सीएसआर अभियान में हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने गरीबी, स्वास्थ्य स्वच्छता, मानव अधिकार, परिवार नियोजन, महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बाबा बुद्ध जी नगर, रामा मंडी, चौगिट्टी बाईपास, जौहल गांव, आदमपुर के पास मलिन बस्तियों और नकोदर के बाहरी इलाकों का दौरा किया। डॉ. राजेश बग्गा, डायरेक्टर एपीजे आईएमटी ने स्टूडेंट्स के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूथ ही चेंज ला सकता है, और वह कोशिशों में जुटा है यह जानकर उन्हें खुशी हुई।