- Hindi News
- ‘मेरी जिंदगी के मकसद’ पेपर रीडिंग कंपीटिशन में नवजोत प्रथम
‘मेरी जिंदगी के मकसद’ पेपर रीडिंग कंपीटिशन में नवजोत प्रथम
जालंधर | कन्याशिक्षा प्रसार सेवक संगठन की ओर से आदर्श नगर गुरुद्वारा में ‘मेरी जिंदगी के मकसद’ पर पेपर रीडिंग मुकाबले हुए। आदर्श नगर में चल रहे संगठन के सेंटर के 12 वर्ष पूरे होने 13वें साल में प्रवेश होने पर यह मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में नवजोत पहले, बलबीर दूसरे, शिवानी तीसरे स्थान पर रही, जबकि सांत्वना पुरस्कार श्वेता को मिला। यहां प्रधान एसएस चौहान, महासचिव प्रो. केके घई, बलजीत कौर सैनी, जतिंदर कक्कड़, बलविंदर लाड्डा , मनजीत कौर पूर्व पार्षद, उर्मिल अरोड़ा और ज्योति थी।