- Hindi News
- कोर्ट के बाहर से पीएनबी एंप्लॉय की बाइक चोरी
कोर्ट के बाहर से पीएनबी एंप्लॉय की बाइक चोरी
जालंधर|सेशन कोर्टके बाहर से पीएनबी बैंक के अकाउंटेंट की बाइक चोरी हो गई। इस संबंधी थाना बारादरी में शिकायत दे दी गई है। संतोखपुरा के रहने वाले डिंपल नंदा (27) ने बताया की वह पीएनबी बैंक में बतौर अकाउंटेंट काम करते है। सुबह बैंक के काम से सेशन कोर्ट गए थे, कि सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट के अंदर पार्किंग से उसकी स्पलेंडर बाइक (पीबी08 बीएन 2286) खड़ी थी। जब वापस आकर देखा, तो बाइक गायब थी।