पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाल्मीकि मोहल्ले से भरे पानी के सैंपल

वाल्मीकि मोहल्ले से भरे पानी के सैंपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|सेहत विभागकी टीमों ने चोगिट्टी के वाल्मीकि मोहल्ले का दौरा करते हुए एक पानी का सैंपल भरा। यूनिट अफसर सतपाल भट्टी और हेल्थ वर्कर मनबीर सिंह ने बताया कि टीम ने 125 घरों का दौरा करते हुए 574 लोगों की जांच की। जिसमें दस्त के चार, उल्टी का एक और बुखार के दो मरीज सामने आए है। टीम की ओर से इलाके में दो हजार क्लोरिन की गोलियां भी बांटी गई। टीम की ओर से मलेरियां और डेंगू के बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम के साथ पार्षद एमएस चट्ठा, बलविंदर, जसविंदर और ज्ञान चंद भी मौजूद थे।