पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिशूल के आकार वाली मूली को देखने पहुंचे भक्त

त्रिशूल के आकार वाली मूली को देखने पहुंचे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोमोरियापुल के पास प्राचीन शिव मंदिर में त्रिशूल के आकार की मूली को विधि विधान के साथ भोले बाबा को अर्पित किया गया। मंदिर में मूली को देखने के लिए दिन भर भक्त आते रहे। मंदिर प्रधान यादव खोसला ने बताया कि मूली उनके बगीचे में उगी। जब माली मूली को उनके पास लाया तो उन्होंने मूली को भोले बाबा के आगे चढ़ा दिया। थोड़ी देर में इलाके के लोग इस मूली को देखने पहुंचने लगे। मंदिर में लाइन लग गई। उन्होंने कहा कि त्रिशूल के तीन कोण त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश एवं मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां काली के प्रतीक हैं। इसलिए त्रिशूल की आकृति वाली मूली की धार्मिक मान्यताओं के साथ काफी महत्व है।

दोमोरिया के प्राचीन शिव मंदिर में भोले बाबा को अर्पित किया गया।