पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्णा फैक्ट्री को बेच रहे पीएसआईडीसी से इनकम टैक्स भी मांगेगा क्लेम

कृष्णा फैक्ट्री को बेच रहे पीएसआईडीसी से इनकम टैक्स भी मांगेगा क्लेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोफोर्सतोप केशैल बनाने वाली कृष्ण इंजीनियरिंग के फोकल प्वाइंट में दो कारखानों की बिक्री का नोटिस जारी होने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी पेंडिंग टैक्स की अढ़ाई करोड़ की रकम रिकवर करने की तैयारी कर ली है। ये पैसा वह पंजाब स्माल इंडस्ट्री डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन की तरफ से की जा रही बिक्री की रकम में लेने की तैयारी कर रहा है।

पंजाब स्माल इंडस्ट्री डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन ने जुलाई महीने में फोकल प्वाइंट में दो यूनिट टेकओवर किए थे। साथ ही फैक्ट्रियों पर अपनी सिक्योरिटी ले ली थी। इसमें बगैर उसकी आज्ञा के अंदर जाने पर भी रोक लगा दी थी। अब पहली दिसंबर को काॅर्पोरेशन ने नोटिस जारी करके 24 दिसंबर को दोनों यूनिट की बिक्री को ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी थी। यूनिटों को 12 दिसंबर को अवलोकन के लिए खोला जाएगा। बिक्री से पहले ही इनकम टैक्स ने अपने टैक्स की पेंडिंग रकम की वसूली को दस्तावेज तैयार करने शुरू किए हैं। हालांकि इनकम टैक्स के ही जानकार कहते हैं कि ये क्लेम वापस करना पंजाब स्माल इंडस्ट्री काॅर्पोरेशन के फैसले पर ही निर्भर करेगा। दूसरी बात ये है कि इंडस्ट्री के आर्थिक संकट के बीच फैक्ट्रियों के लिए खरीदार ढूंढना ही बहुत मुशिक्ल है।

{ अढ़ाई करोड़ रुपया इनकम टैक्स बकाया है कंपनी पर