सड़क के बीच लगाए खंभे का विरोध
जालंधर| सूर्याएन्क्लेव से बशीरपुरा रोड पर एक व्यक्ति की ओर से अवैध रूप से सड़क के बीच खंभा लगा दिया गया। इससे इलाके के लोगों की गाड़ियों के वहां से निकल पाने के कारण लोगों ने इसका विरोध किया। बलदेव सिंह, मान सिंह और हरदयाल सिंह ने बताया कि इलाके के एक व्यक्ति की ओर से सड़क के बीच में खंभा लगा दिया गया है, जिससे लोगों की गाड़ी वहां से निकल नहीं रही है। लोगों ने प्रशासन से खंभा हटाने की मांग की है। मनदेव सिंह, पुमा, अर्जुन सिंह, इकबाल सिंह और अमनदीप सिंह भी मौजूद थे।