पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल विहार में सड़कों का काम शुरू

कमल विहार में सड़कों का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| वार्डनंबर 42 में बस्ती पीर दाद रोड पर स्थित कमल विहार में मंगलवार को सड़कें बनाने के काम उद्घाटन किया गया। लंबे समय से कालोनी के लोग कच्चे रास्ते पर चलकर परेशान हो रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या ये है कि 120 फुट रोड से लेकर लेदर कांप्लेक्स तक की सड़क भी दो साल से टूटी है। सीवरलाइन डालने के लिए इसे खोदा था। सड़कों के काम का उद्घाटन कौंसलर बलदेव सिंह देव ने किया। इस मौके पर सुधीर अरोड़ा, बॉबी चड्‌डा, चरणजीत सिंह, राजिंगर कश्यप, सुनील पुरी, सवरनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह और रेजीडेंट्स हाजिर थे।

कांशीनगर में सड़क बनाने का काम शुरू : कांशीनगर कोट सादिक, काला सिंघा रोड, वार्ड नंबर 58 में वडाला कांशी नगर रोड पर सड़क को लुक बजरी से पक्का करने का काम कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल और उनके पुत्र पूर्व चेयरमैन (मीडियम स्केल इंडस्ट्री, डेवल्पमेंट बोर्ड) मोहिन्दर भगत ने मंगलवार को शुरू कराया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल सचिव प्रभ दयाल ने लोगों की मौजूदगी में सड़क बनवाने पर उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर बालक राम, डॉ. राजू, कुलविंदर, राम लाल, रेशम, राम जी, अश्वनी, हरबंस लाल माैजूद रहे।