पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखा बाजार में ट्यूबवेल की मिट्टी मिल गई थी पानी में

शेखा बाजार में ट्यूबवेल की मिट्टी मिल गई थी पानी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखाबाजार में पड़ते कुचा बागवान के 60 घरों में गंदा पानी मोटरों के प्रेशर से ट्यूबवैल में जमा मिट्टी के अचानक पाइप में जाने के कारण आया था। मंगलवार सुबह ही नगर निगम की टीमों ने फाल्ट को ढूंढ उसे रिपेयर किया और सीवरेज को साफ करवाया।

बाजार शेखां शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरप्रीत सिंह कीवी ने बताया कि कुछ दिनों से कुचा बागवान के इलाके के लोगों को गंदे पानी की समस्या रही थी लेकिन सोमवार को सुबह पानी बहुत ही गंदा आया। पानी से बदबू भी रही थी। इलाके के लोगों ने पार्षद वरिंदर शर्मा गुड्डू को शिकायत की। मंगलवार सुबह नगर निगम की टीमों ने पहुंचकर सबसे पहले सीवरेज की ब्लॉकेज को खुलवाया। हरप्रीत सिंह ने बताया कि लोगों के घरों में लगी मोटरों ने पानी खींचने के लिए जब लोड डाला, तो प्रेशर से ट्यूबवैल के नीचे जमा मिट्टी पानी की पाइपों से होते हुए सप्लाई होने वाले पानी के साथ गई। जिसके कारण सोमवार को लोगों के घरों में गंदा पानी आया था। सीवरमैन यूनियन के अशोक ने बताया कि बहुत कम होता है, जब ट्यूबवैल के नीचे जमा मिट्टी पाइपों में चली जाए। इसलिए उनकी ओर से फाल्ट को रिपेयर कर दिया गया। इसके अलावा सीवरेज की ब्लॉकेज थी, तो सीवरेज को भी साफ करवा दिया गया। निगम की कार्रवाई दौरान पार्षद वरिंदर शर्मा भी वहां मौजूद थे।