- Hindi News
- प्लॉट रेगुलराइजेशन पॉलिसी के फिर विरोध में आए प्रॉपर्टी डीलर
प्लॉट रेगुलराइजेशन पॉलिसी के फिर विरोध में आए प्रॉपर्टी डीलर
प्लॉटरेगुलराइजेशनपॉलिसी का पंजाब कॉलोनाइजर्स एंड प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन ने फिर से विरोध शुरू कर दिया है। प्रधान कुलतार सिंह जोगी की अगुवाई में मंगलवार को मॉडल टाउन में प्रॉपर्टी डीलर जुटे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि पॉलिसी की फीस की रकम प्रति गज जमीन के हिसाब से मांगी जा रही है। इसे प्रति एकड़ के हिसाब से लिया जाए। फीस की रकम लाखों रुपए में मांगी जा रही है। इतनी तो उन्होंने कमाई भी नहीं की है।
कुलतार सिंह जोगी ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि एनओसी एप्लाई करने की शर्तें सरल की जाएंगी। सादे नक्शे और एफीडेविट के आधार पर एनओसी जारी कर दिया जाएगा, लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया गया। नियम सरल करते हुए 1 अप्रैल 2013 से पहले बनी कालोनियां जैसे हैं, जहां हैं के आधार पर रेगुलर की जाएं। कि उनमें तरह-तरह की शर्तें लगाई जाएं। साथ ही जोगी ने कहा है कि पंजाब सरकार को प्रॉपर्टी संबंधी मसलों के हल के लिए बोर्ड बनाना चाहिए। जब तक पॉलिसी सरल नहीं होगी, उसे लोग नहीं अपनाएंगे।
{ पंजाब सरकार से प्रॉपर्टी के मसलों के लिए बोर्ड बनाने की मांग
{1 अप्रैल 2013 से पहले की सभी कॉलोनियों को रेगुलर करे सरकार