- Hindi News
- ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब ने उठाया कूल रोड में सड़क खराब होने का मामला
ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब ने उठाया कूल रोड में सड़क खराब होने का मामला
जालंधर | गैरसरकारी संगठन ह्यूमन राइट्स प्रैस क्लब ने मंगलवार को शहर के लाजवंती अस्पताल के सामने सड़क बैठने का मसला उठाया। प्रदेश प्रधान कमलदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने निगम कमिश्नर जीएस खैरा को बताया कि सड़क बुरी तरह से बैठी हुई है। इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, वाइस प्रेसीडेंट रजनीश कुमार ने कहा है कि नगर निगम के जूनियर इंजीनियर रामपाल ने क्लब की तरफ से संपर्क करने के बाद मौका देखा है। उन्होंने सड़क पर पैचवर्क करने की बात कही है। जबकि पक्का हल नहीं हो सकेगा। क्लब अब सड़कों की क्वालिटी का मसला लोकलबॉडीज विभाग के पास उठाएगा।