- Hindi News
- नौ सौ रेलवे मुलाजिमों को पहले दिन बांटे गए 7 लाख रुपए
नौ सौ रेलवे मुलाजिमों को पहले दिन बांटे गए 7 लाख रुपए
नार्थजोनरेलवे इंप्लाइज क्रेडिट एंड फिक्स सोसाइटी की ओर से पीडब्ल्यूआई ट्रेनिंग स्कूल में मंगलवार को कैंप लगाकर डिविडेंड दिया गया। पहले दिन 900 मुलाजिमों को सात लाख रुपए बांटे गए। बाकी मुलाजिमों को बुधवार सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक डिविडेंड दिया जाएगा।
वीरवार को जालंधर कैंट में ब्रिज वर्कशाप के मुलाजिमों को कैंप लगाकर बांटे जाएंगे। एनआरएमयू के ब्रांच सेक्रेटरी मनोज कुमार और ब्रांच प्रेसीडेंट परमिंदर सिंह पिंकी का कहना है कि बीते तीन साल से मामला लंबित चल रहा था। कोर्ट में मामला होने के चलते इसका भुगतान रुका हुआ था। अभी एक साल का भुगतान किया जा रहा है। बाद में दो साल का भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर मुकेश कुमार, तरसेम लाल, किशनपाल, रमेश कुमार, गुरमीत सिंह, भूपिंदर सिंह, हंसराज, बलराज, बाबूराम, सुनील कुमार, इंद्रजीत, अमित कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
डिविडेंड की राशि लेने के लिए लाइन में खड़े रेलवे मुलाजिम। -भास्कर