सुविधा मुलाजिमों ने लगाए काले बिल्ले
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर रहे हैं संघर्ष
भास्कर न्यूज | जालंधर
सुविधाकर्मचारीमंगलवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी पर आए। उन्होंने पंजाब सरकार के प्रति उनकी वेतन में बढ़ोतरी संबंधी मांगें लागू करने पर विरोध जताया है। राज्य भर में 1100 सुविधा कर्मचारी हैं। लंबे समय से वह वेतन बढ़ोतरी और पक्के करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उदासीन बनी है।
इस पर विरोध जताने के लिए काले बिल्ले लगाए थे। सुविधा सेंटर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले डीसी कांप्लेक्स के सुविधा सेंटर में प्रधान सुखजिंदर सिंह, हरमीत सिंह, अमरदीप सिंह, नरेंद्र कौर, हेमंत जोशी, राजेश कुमार शामिल थे।
राज्य भर के 1100 सुविधा कर्मियों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया। -भास्कर