- Hindi News
- पावर कॉम पेंशनरों ने कहा मेडिकल भत्ता बढ़ाया जाए
पावर कॉम पेंशनरों ने कहा-मेडिकल भत्ता बढ़ाया जाए
पावरकॉमके पेंशनरों ने मेडी कल भत्ता बढ़ाकर 15 सौ रुपए महीना करने की मांग की है। सीनियर सिटीजंस का कहना है कि महंगाई के जमाने में पेंशन पर जीने वालों के लिए मेडी कल कैश लेस स्कीम चालू होनी चाहिए। पंजाब स्टेट पावर- ट्रांसमिशन कार्पोरेशन पेंशनर्ज एसोसिएशन के सदस्यों ने उक्त मुद्दे पर मंगलवार को बैठक के दौरान चर्चा की है।
जालंधर सर्किल के प्रैस सेक्रेटरी मोहिंदर सिंह ने बताया है कि बैठक के दौरान पेंशनर्ज की समस्याओं के बारे में खुलकर चर्चा हुई है। पेंशनरों के वित्तीय लाभ देने की मांग की है। साथ में पेंशनरों के लिए हर कैटेगरी में एक कनेक्शन पहल के आधार पर देने का मसला उठाया गया है। इस दौरान डिवीजन प्रधान पूरन सिंह, सुशील कुमार, परमजीत सिंह राय, सिंगारा सिंह सहित तमाम मेंबरों ने विचार रखे।