स्टेशन पर पहुंचे 1200 एक्सपायर्ड पटाखे
धुंधकेदिनों में ट्रेन ड्राइवर को स्टेशन आने की सूचना देने के लिए ट्रैक पर सुरक्षा के मद्देनजर पटाखे लगाए जाते हैं। इस बार जालंधर में फिरोजपुर मंडल की ओर से 1200 एक्सपायर्ड पटाखे भेज दिए गए हैं जिसकी वजह से अधिकारी परेशान हैं। परेशानी का कारण है कि एक्सपायर्ड पटाखे को डिस्ट्रॉय कैसे किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया लंबी होती है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये पटाखे पहले फिरोजपुर मंडल के स्टोर में थे। डिमांड भेजे जाने पर अपनी समस्या को फिरोजपुर के एक अधिकारी ने एक्सपायर्ड पटाखे जालंधर भेज दिए हैं। जिस अधिकारी के पास एक्सपायर्ड पटाखे आए हैं वह इसको लेकर परेशान है। दूसरी तरफ उसके एवज में दूसरे पटाखे भी नहीं भेजे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पहले जो एक्सपायर्ड पटाखे भेजे गए हैं उसकी डिस्ट्रॉय रिपोर्ट बनाकर भेजो, इसके बाद ही नए पटाखे भेजे जाएंगे।