पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैलून खड़े करने के लिए 5 लाख की लागत से बनेगी साइडिंग

सैलून खड़े करने के लिए 5 लाख की लागत से बनेगी साइडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे के इंजीनियर विभाग ने प्रपोजल बनाकर भेजी

भास्कर न्यूज | जालंधर

डिवीजनलरेलवेइंजीनियर एनसी गोयल के आदेश को इंजीनियरिंग विभाग ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मंगलवार को पांच सैलून खड़े करने का प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। इसके निर्माण में करीब पचास लाख रुपए का खर्चा आने की संभावना है। फिलहाल अभी प्रपोजल बनाकर प्लानिंग विभाग के पास भेजा गया है।

कुल 125 मीटर तक नया ट्रैक डाला जाएगा जिसे वाशेबल बनाया जाएगा। मालूम हो कि बीते दिन बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे डीआरएम एनसी गोयल ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया था। अभी तक सिटी स्टेशन पर दो सैलून खड़ा करने की व्यवस्था थी।

प्लेटफार्मएक पर शेड बनाई जाए : कांग्रेसनेता सुदेश विज का कहना है कि डीआरएम को सैलून खड़ा करने के इंतजाम करने के बजाय प्लेटफार्म नंबर एक पर खुले स्थान पर शेड लगवाया जाना चाहिए जिससे बारिश और धूप के दिनों में सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़े। साइडिंग बनवाकर पैसे की केवल बर्बादी हो रही है। यहां पर कभी-कभी अधिकारी का आना जाना होता है। इसके लिए दो साइडिंग बनी हुई हैं। इससे अधिक की जरूरत नहीं है। खुद के लिए इंतजाम के बजाय अधिकारियों को यात्रियों के हित के बारे में सोचना चाहिए।