- Hindi News
- सिटी स्टेशन से 48 पुराने डिस्प्ले बोर्ड बदलने का काम शुरू
सिटी स्टेशन से 48 पुराने डिस्प्ले बोर्ड बदलने का काम शुरू
जालंधर | सिटीरेलवे स्टेशन पर करीब आठ महीने से खराब चल रहे कोच डिस्प्ले बोर्ड को उतार दिया गया है। अब इनके स्थान पर नए कोच डिस्प्ले बोर्ड को लगाया जाना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि अधिक से अधिक पंद्रह दिन के भीतर इसे लगा दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि पुराने डिस्प्ले बोर्ड चार डिजिट के होने के चलते ओवर डेटेड हो गए थे। साथ ही वह खराब भी हो चुके थे। इसकी वजह से उन्हें चेंज किया जा रहा है। मालूम हो कि प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लगे हुए 48 कोच डिस्प्ले बोर्ड को खराब चल रहे थे। पहले इन्हें कई बार रिपेयर किया गया लेकिन इसके बाद भी यह नहीं चल सका। तो अधिकारियों को भी इसके चलते सूचित किया गया। धीमी गति से काम होने की वजह से इसे बदलने में करीब आठ महीने का समय लग गया। इसके खराब होने से शताब्दी समेत दूसरे ट्रेनों के यात्रियों को अपने कोच के बारे में पता ही नहीं चल पा रहा था। इसकी वजह से उन्हें दूसरे कोच में सफर करना पड़ता था।