- Hindi News
- अब साल में एक बार हर बच्चे का होगा मेडिकल
अब साल में एक बार हर बच्चे का होगा मेडिकल
जालंधर | नेशनलहेल्थ मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर ब्लाक में डाॅक्टरों की टीम तैयार की जाएगी। कुल दस टीमों में 9 ग्रामीण और एक शहरी इलाके के स्कूल और आंगनबाड़ियों में जाकर बच्चों की जांच करेगी। इसके लिए 20 डाक्टर, 18 फार्मासिस्ट और 19 स्टाफ नर्सों की भर्ती की गई है।
टीम में एक महिला और एक पुरुष डाक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स होगी। टीम को एक गाड़ी मुहैया कराई जाएगी, जिसमें मेडिकल उपकरण और दवाइयां होंगी। यह टीम साल में दो बार आंगनबाड़ी और एक बार 18 साल तक के स्कूली बच्चों की सेहत की स्क्रीनिंग करेंगे। जांच में जो बच्चे गंभीर बीमारियों से पीड़ित होंगे या उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता चाहिए हो तो अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा। जिन बच्चों को छोटी-मोटी बीमारी होगी उनका मौके पर ही इलाज कर दिया जाएगा।