पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियोकॉन देगा कम कीमत पर 2.75जी ऐज इंटरनेट स्पीड

वीडियोकॉन देगा कम कीमत पर 2.75जी ऐज इंटरनेट स्पीड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | टेलीकॉमकंपनियों में इंटरनेट स्पीड की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में शामिल होते हुए वीडियोकॉन समूह ने अपने नेटवर्क को 2.75 ऐज में अपग्रेड करने के लिए 130 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की है। यह 3जी तकनीक है, जो 2.75जी ऐज नेटवर्क पर 473.6 केबीपीएस की स्थिर स्पीड देने में समर्थ है। यह परंपरागत 2जी नेटवर्क द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिकतम स्पीड से लगभग छह गुना अधिक है। वीडियोकॉन टेलीकॉम के डायरेक्टर एवं सीईओ अरविंद बाली ने कहा- स्मार्टफोन के बढ़ते हुए प्रचलन के साथ ग्राहक किफायती दामों में तीव्र डेटा स्पीड चाहते हैं। अभी भी लगभग 80 प्रतिशत मोबाइल डेटा यूजर्स 2जी हैंडसेट्स का प्रयोग करते हैं। अत: इस तकनीक के द्वारा बड़े उपभोक्ता वर्ग को सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं, जिनके द्वारा उन्हें 2जी की दरों में बढ़ी हुई स्पीड प्राप्त होगी।