पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्त पंजाब का शंखनाद अटल दिवस पर : शर्मा

नशा मुक्त पंजाब का शंखनाद अटल दिवस पर : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में 25 को भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ का विशाल कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | जालंधर

भारतीयजनतापार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ जालंधर की ओर से 25 दिसंबर दिन रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में हो रहे अटल दिवस पर नशा मुक्त पंजाब संकल्प दिवस के कार्यक्रम को लेकर विशाल बैठक की गई। बैठक में पंजाब कला व् संस्कृति प्रकोष्ठ के कन्वीनर किशन लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा की अटल दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम से पंजाब में नशों के खिलाफ तूफान की तरह काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एवेन्यू से ही इसकी शुरुआत होगी। शर्मा ने सभी से अपील की इस संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में जन संपर्क अभियान चलाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं

युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा की कला संस्कृति प्रकोष्ठ बहुत कार्यक्रम आयोजित कर रहा है अटल जी के कारण ही आज भाजपा मजबूत हुई है। जिला कन्वीनर अजमेर सिंह बादल के बताया की कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंडल स्तर पर बैठकें की जा रही है। मंडल तीन के मेंबरशिप प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी भी पहुंचे। वहां प्रताप सिंह, चन्द्र मोहन जडेजा, सतीश सोनी, अमरीक सिंह बिरदी, गुरदित्ता सिंह, बूटा सिंह, मंदीप सिंह, बलराज शर्मा, हरदीप सिंह राजू, गुरदेव सिंह देबी, इंदरजीत सिंह, नरेश शर्मा, शहंशाह सिंह, हैप्पी शर्मा भी शामिल थे।

श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में अटल दिवस को लेकर पंजाब कला संस्कृति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मंगलवार को बैठक की। -भास्कर