पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत बापू श्री आसाराम आश्रम ने पटेल चौक से निकाली राष्ट्र जागृति यात्रा

संत बापू श्री आसाराम आश्रम ने पटेल चौक से निकाली राष्ट्र जागृति यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | भारतीयहिंदू संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को संत बापू श्री आसाराम आश्रम की ओर से राष्ट्र जागृति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पटेल चौक से शुरू की गई। अव्यक्त भाई ने कहा कि हिंदू संस्कृति की महत्ता, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा पूरे देश भर में निकाली जा रही हैं। अभी यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश आदि बड़े-बड़े राज्यों में निकाली जा चुकी हैं। ऐसी यात्राएं निकालकर लोगों को संस्कृति से जोड़े रखना बहुत जरूरी हैं। इसमें आज शिव सेना के सदस्य, हिंदू यूनाइटेड फ्रंट भी विशेष तौर पर शामिल हैं। शिव सेना के सहायक सचिव आशीष अरोड़ा, सुभाष गोरीया, जतिंदर सहदेव, दीपक शर्मा, संजीव, संजू, अजय गिल, विनोद जोशी, योग वेदांत सेवा समिति के कमल सिक्का, दर्शन लाल, अमित, अमन, सुरिदर, संजीव, राजेश शर्मा, अनिल, पूनम जोशी, बाल संस्कार केंद्र, युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के सदस्य भी शामिल रहे।