- Hindi News
- ओल्ड हीरो हीरोइन को लेकर भी बनें रोमांटिक मूवी : ओमपुरी
ओल्ड हीरो-हीरोइन को लेकर भी बनें रोमांटिक मूवी : ओमपुरी
एक्टर ओम पुरी का कहना है कि बूढ़े हीरो-हीरोइन को लेकर भी रोमांटिक मूवीज बननी चाहिएं। ऐसा हॉलीवुड में तो होता है पर अपनी इंडस्ट्री में मिसिंग है। ओल्ड कप्ल्स में भी कमाल की कैमिस्ट्री होती है। इस एज में इमोशंस का प्यार टॉप पर होता है। छोटी-छोटी चीजों मेें छिपा प्यार पर्दे पर दिखाना क्यूट लगता है। इस एज का प्यार होता है-उठने-बैठने में सहारा बनना।
छड़ी या चश्मा ढूंढ कर देना। मैं खुद चाहता हूं-द हंड्रड फुट जर्नी जैसी फिल्में यहां बनें।