- Hindi News
- रणजीत के कुछ दोस्त हिरासत में लिए, ओवरडोज का शक
रणजीत के कुछ दोस्त हिरासत में लिए, ओवरडोज का शक
लार्डकृष्णापॉलिटेक्निकल कॉलेज के डिप्लोमा स्टूडेंट की मौत कैसे हुई, यह राज अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। हालांकि पुलिस कुछ युवकों को राउंडअप किया है। वहीं मौत नशे के ओवरडोज से होने का शक भी बना है।
रणजीत के नाना हरिदेव ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार सुबह काॅलेज से पेपर देने के बाद वह अपनी बाइक पर यह कह निकला कि वह जालंधर स्थित अपनी मौसी रेणु के घर जा रहा है। देर रात तक भी जब वह घर नहीं आया तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि वह जालंधर से फिल्म देखकर बाया करतारपुर घर को आएगा। बाद में उसके साथ फोन पर कोई संपर्क नहीं हो पाया। सुबह लाश गांव खोजेवाल के पास सड़क पर पड़ी मिली थी। पुलिस 36 घंटे बीत के बाद भी रणजीत की बाइक और मोबाइल का पता नहीं लगा पाई है। मेडिकल बोर्ड ने लाश का पोस्टमार्टम किया है। बोर्ड में शामिल एक डाक्टर ने अपना नाम छापने की शर्त पर बताया कि छात्र के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।