25 सितंबर से खुलेगी पटाखा मार्केट
जालंधर|बर्ल्टन पार्कमें पटाखा मार्केट पहले नवरात्रे पर 25 सितंबर को खोली जाएगी। ठेकेदार सोनू ने बताया कि टीन की 106 दुकानें बनाई जा रही हैं। दुकानों के बीच में तीन-तीन फुट जगह खाली छोड़ी जा रही है। छोटी दुकान पर 26 हजार तथा बड़ी दुकान पर 36 हजार रुपए खर्च रहा है। यहां 10 दुकानें होलसेल और बाकी 96 दुकानें रिटेल की होंगी।