- Hindi News
- डिलीवरी के 40 दिन बाद होने वाली मौतें रोकने के लिए कैंपेन
डिलीवरी के 40 दिन बाद होने वाली मौतें रोकने के लिए कैंपेन
मैटरनल डेथ रिव्यू कमेटी की मीटिंग
भास्करन्यूज|जालंधर
बच्चेको जन्म देने के 40 दिन बाद महिलाओं की मौत को सेहत महकमा गंभीरता से ले रहा है। मैटरनल डेथ रिव्यू कमेटी की बैठक में वीरवार को गर्भ धारण के दौरान, डिलीवरी और डिलीवरी के बाद होने वाली मौतें रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार किया गया है। इस दौरान जुलाई-अगस्त में हुई 6 मौतों के केस रिव्यू किया ताकि भविष्य में केस रोकने के लिए कौन से कदम उठाए जाएं, इन्हें तय कर सकें।
सिविल सर्जन डा. आरएस बस्सन ने इस दौरान आर्डर किए हैं कि हरेक गर्भवती महिला की रजिस्ट्रेशन करके दूसरी तिमाही में उसके सभी टेस्ट करें। इनमें खून, पेशाब, ब्लड प्रेशर शामिल होते हैं। साथ ही महिला का वजन भी लगातार देखें। हरेक को चैक करके बर्थ प्लान तैयार करें।
साथ ही कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए समय पर सिविल अस्पताल तक महिला को ला सकते हैं। इस सेवा के बारे में गर्भवती को सारी जानकारी दें। इस दौरान डा. गुरमीत कौर दुग्गल जिला परिवार भलाई अफसर, डाॅ. देस राज सहायक सिविल सर्जन, डा. संगीता कपूर, डा. कश्मीरी लाल मेडिकल स्पेशलिस्ट, डा. वरिंदर भगत, डा. तिरलोचन सिंह, डा. जगदीश कुमार भी थे।
मीटिंग में जुलाई-अगस्त में हुई छह मौतों के केस भी रिव्यू किए गए।